एंकर्स एवं साधना प्रशिक्षकों का सम्मान
Jun 11 2024
ग्वालियर। परम आलय प्रेमी वाहिनी की ग्वालियर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर में योग साधना एवं प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि कैट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि नरेश खंडेलवाल थे। आयोजन की अध्यक्षता पारस जैन ने की।
संस्था के मीडिया प्रभारी ललित जैन ने बताया कि द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित साधकों के बीच ऊर्जा निर्माण हेतु एवं स्वस्थ रहने के लिए नियमित सम्यक व्यायाम, योग साधना सहित पूज्य परम आलय जी के अनेक सूत्रों का प्रयोग राजेंद्र जैन, मीनू जैन,रंजना राय एवं डॉ अंश के द्वारा कराए गए।
इस मौके पर विनोद शर्मा, उषा वर्मा, बालकृष्ण मौर्य, सोनल सेन, रमेश कुशवाह, रंजना राय सहित अन्य एंकर्स एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण किट देकर भूपेंद्र जैन, पारस जैन व नरेश खंडेलवाल द्वारा सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









