जेनेटिक बीमारी है थैलेसीमिया, इसे रोकने के लिए शादी से पहले टेस्ट कराएं युवा: कर्नल सुखविंदर सिंह

Jun 11 2024

ग्वालियर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के सानिध्य में 3 मप्र गल्र्स बटालियन एनसीसी ने थैलेसीमिया सिकल सेल की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली ग्रुप मुख्यालय से हजार बिस्तर अस्पताल, आमखो, कंपू होते हुए वापस मुख्यालय पहुंची। 
इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल सुखविंदर सिंह ने कहा कि थैलेसीमिया जेनेटिक बीमारी है, जिसके बढऩे का कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए शादी से पहले जोड़े को टेस्ट करवाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पहला सुख निरोगी काया का मंत्र बताते हुए संपूर्ण आरोग्य का सुख प्राप्त करने के विभिन्न तरीके बताए। इसके साथ ही रास्ते में दुकानदारों को पर्चे बांटकर जागरूक किया। 
रैली में नायक सूबेदार राय सिंह, सूबेदार एसएस राठौर, हवलदार अजय ओरण, जेसीआई अदिति बिसेन, एएनओ दामिनी देवरिया, नायक नर्सिंग असिस्टेंट दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।