पूर्व पार्षद कौरव के बड़े भाई का केदारनाथ में निधन

Jun 10 2024

ग्वालियर। भाजपा नेता पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव के बड़े भाई वीर सिंह कौरव का उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में सोमवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया।।
वहां से हेलीकॉप्टर से उनके शव को जिला चिकित्सालय रुद्र प्रयाग लाया गया। यहां से शव को परिजनों को सौंप दिया। निधन की सूचना पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सुबह ही श्री कौरव के निवास पर पहुंचे और कलेक्टर रुद्रप्रयाग से चर्चा की। अंतिम संस्कार आज मंगलवार सुबह 10 बजे उनके गृह गांव डोड भांडेर में किया जाएगा।