इनर व्हील क्लब का पदभार एवं शपथ ग्रहण समारोह 16 जून को

Jun 10 2024

ग्वालियर। इनर व्हील संगठन व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 जून को ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी इनरव्हील क्लब की सदस्य सुनीता जैन ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में दी। 
सुनीता जैन ने बताया कि इस वर्ष ग्वालियर की वरिष्ठ सदस्य सुनीता जैन संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करके इस सत्र के लिए एसोसिएशन अध्यक्ष व नेशनल रिप्रेजेंटेटिव का पदभार ग्रहण करेंगी। समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता गुप्ता कोलकाता से आयेंगी। समारोह में देश से लगभग 500 सदस्य के आने की स्वीकृति मिल चुकी है उन्होंने बताया की 15 तारीख को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
16 तारीख को सुबह 9 बजे से शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ होगा यह बड़े गौरव की बात है की ग्वालियर से पहली बार किसी सदस्य को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्राप्त हुआ है।