एसपी ने रिस्पांस टाइम जांचने पुलिसकर्मियों को थाने बुलाया,30 को मिला इनाम, 20 की पेशी
Jun 10 2024
ग्वालियर। पुलिस का घटना के बाद रिस्पांस टाइम जांचने और थाने का निरीक्षण करने के लिए एसपी धर्मवीर ङ्क्षसह पुरानी छावनी थाने पहुंचे और थाने का निरीक्षण करने के बाद पुलिसकर्मियों का रिस्पांस टाइम चेक करने के लिए थाने बुलाया, जिसमें तीस जवान और अफसर तो रिस्पांस टाइम से कम समय में पहुंच गए, लेकिन बीस पुलिसकर्मी कई बार कॉल करने और मैसेज करने के बाद भी थाने नहीं पहुंचा।
इस पर एसपी ने रिस्पांस टाइम में आने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम तथा थाने ना आने वालों को अनुपस्थित कर आज उनके समझ पेश होने के निर्देश दिए हैं, जिससे अनुपस्थित कर्मचारी अपना पक्ष रख सकें।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बीती रात वह पुरानी छावनी थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों से रिकार्ड मांगने पर तुरंत ही रिकार्ड उपलब्ध कराया गया। रिकार्ड की जांच में पता चला है कि ड्यूटी रजिस्टर में बदलाव नहीं है और कुछ पुलिसकर्मियों को बारह से तेरह घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही थी तो कुछ को आठ घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही थी। जिस पर थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर को इसमें सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया है।
थाने की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं और साथ ही निर्देशित किया गया है कि पूरा स्टाफ इस तरह काम करे कि थाने को आईएसओ सर्टिफिकेट मिले। जिस पर थाना प्रभारी सहित अन्य जवानों ने वादा किया है कि वह इसके लिए जान लड़ा देंगे।
थाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से एसपी सिंह ने संवाद किया और उनकी रात्रि गश्त की ड्यूटी की बिन्दूवार जानकारी ली और उन्होंने पुलिसकर्मियों को रात में सडक़ों पर मिलने वालों से पूछताछ कर उनकी जानकारी नोट करने के निर्देश दिए, ताकि घटनाओं के होने पर उनकी उपस्थिति का पता लगाया जा सके।
एसपी सिंह ने रिस्पांस टाइम जांच के लिए सभी पुलिसकर्मियों को इमरजेंसी कॉल किया था, जिसमें तीस पुलिसकर्मी तो समय पर थाने पहुंच गए, जिन्हें कप्तान ने नगद इनाम दिया है। वहीं बीस कर्मचारी ऐसे थे कि वह एक घंटे बाद भी थाने नहीं पहुंचे तो उन्हें कप्तान के निर्देश पर अनुपस्थित घोषित किया गया है और आज वह एसपी के सामने पेश होकर अपनी बात रखेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









