काम्बिग गश्त में पुलिस 158 बदमाशों को उठाया

Jun 10 2024

ग्वालियर। आमजन राहत में रहे और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए बीती रात पुलिस ने काम्बिग गश्त किया। काम्ंिबग गश्त में पुलिस ने 158 बदमाशों को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचाया है, जिसमें 78 स्थायी और 80 गिरफ्तारी बदमाश शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने उन बदमाशों के घर दस्तक दी, जिनका कई सालों तक शहर में नाम से ढंका बजा था। पुलिस ने इन बदमाशों की जन्मकुंडली बनाई, ताकि पता चल सके कि वह अब फिर से वारदातों में शामिल तो नहीं हो रहे या फिर नए बदमाश तो नहीं बना रहे है। 
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस काम्ंिबग गश्त किया। जिसमें एएसपी गजेन्द्र ङ्क्षसह बर्धन, निरंजन शर्मा और अखिलेश रैनवाल के साथ ही सीएसपी व थाना प्रभारी शामिल थे। गश्त के दौरान पुलिस ने 337 गुण्डे और बदमाशों को चेक किया जो पूर्व में विभिन्न वारदातों में शामिल रहे है।
 इस दौरान कुछ 158 वह बदमाश जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार थे, उन्हें पकड़ा गया है। गश्त के दौरान पुलिस ने आठ शराब तस्करों के साथ ही एक इनामी, एक सटोरिया, एक अवैध हथियार, दो जुआ के फड़ पकडने के साथ ही छह मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए है।
गश्त के दौरान पुलिस अफसरों ने उन बदमशों को चेतावनी दी जो लंबे समय तक पुलिस का सिरदर्द थे और अभी अपराध से तौबा कर चुके है। कि अगर अब अपराध के रास्ते पर आए तो उनकी खैर नही है। इन बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 
काम्बिंग गश्त के शुरू होते ही पुलिस कप्तान भी सडक़ों पर उतर आए, जिले की पुलिस एक्शन में आ गई और आलम यह था कि हाइवे, शहर की सडक़ों के साथ गली-मौहल्ले में सिर्फ पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी।