नगर निगम के दैवेभो कर्मचारियों को नियमित किया जाए: जयराज चौहान

Jun 10 2024

ग्वालियर। प्रदेश की सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए। इसके साथ ही उन्हें जोखिम भत्ता के तोर पर 5 हजार रुपए भी प्रदान किए जाएं।
यह मांग सोमवार की दोपहर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान ने कही। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान सफाई कर्मचारियों को कोरोना वरियर्स बताया गया और उन्हें 10 हजार रुपए देने की घोषणा की गई। यह राशि अभी तक प्रदान नहीं की गई है। सफाई कर्मियों को पदोन्नति दिए जाने, एक लाख नए सफाईकर्मी भर्ती किए जाने, सफाईकर्मियों को दी जाने वाली स्वच्छता सामग्री भी समय पर प्रदान की जाए।