गाय चराने गया किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
Jun 09 2024
ग्वालियर। भितरवार बेरनी गांव में एक 12 वर्षीय किशोर अपने खेतों पर गाय चराने गया था। जो वहां से लापता हो गया है। जिसके संबंध में पहले परिजनों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई पता न चलने की स्थिति में चीनौर पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की दर्ज कराई है।
चीनौर थाना क्षेत्र के गांव बेरनी का निवासी 12 वर्षीय शुभम परिहार पुत्र सोनू परिहार गत मंगलवार सुबह 9 बजे रोजाना की तरह घर से खेतों पर गाय चराने के लिए गया हुआ था। जब शाम को घर वापसी के समय घर पर अकेली गाय पहुंची और शुभम गाय आने के बाद भी काफी देर तक घर में ही पहुंचा तो परिजनों ने उसे पहले गांव में तलाश किया उसका कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की गई लेकिन कोई पता न चलने की स्थिति में पिता ने चीनौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इसके संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर मोबाइल नंम्बर 9479727877 या 8319393958 पर सूचित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









