बिरसा मुंडा ने बढ़ाया देश का मान: एड. जाटव
Jun 09 2024
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा रविवार को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। यहां थाटीपुर स्थित प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
अवसर पर अजाक्स के प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) एड. अतर सिंह जाटव ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने सुकृत्यों एवं वीरतापूर्ण कामों से आदिवासी समाज ही नहीं संपूर्ण देशवासियों का मान बढ़ाया। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए। प्रांतीय महासचिव किशोर चौहान ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि हम उसी देश के वासी हैं जहां बिरसा मुंडा जैसी विभूतियां जन्मी थीं। जब हम जननायक बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करेंगे तभी उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्घांजलि होगी। इस दौरान अजाक्स पदाधिकारियों ने उनकी याद में पौधारोपण किया तो वहीं एड. अतर सिंह जाटव ने उनके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष झड़ा सिंह गोयल ने एवं आभार प्रांतीय सलाहकर वृंदावन लुढ़ेले ने माना।
मौके पर कमलेश जाटव, इंजी. महेंद्र कौशल, रामेश्वर इमले, गोपाल भोसले, वीरबल जाटव, प्रो. गवेंद्र नोरके, पुत्तू सिंह परिहार, इंजी. महेंद्र कौशल, बंटी जाटव, कमल राजौरिया, गोविंद, शेखर राजौरिया, महेंद्र करारिया, रवि परिहार आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









