ग्वालियर द्रुत गति से विकास के पथ पर अग्रषित: तोमर

Jun 09 2024

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर ने भव्य समारोह में नई पीढी के ऐसे युवाओं को जो अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढा रहे हैं अथवा पारम्परिक व्यवसाय से हटकर नये व्यापार को स्थापित कर शहर को नई उपलब्धि दे रहे हैं। उन्हें कैट युवा उद्यमी सम्मान 2024 देकर सम्मानित किया गया। 
एक निजी होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर द्रुत गति से विकास के पथ पर अग्रषित है। भव्यता व सुविधाओं के मामले में देश के बड़े महानगरों की श्रेणी में खड़े ग्वालियर के नवीन एयरपोर्ट को देखकर हर ग्वालियरवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन भी नवीन भव्य स्वरूप में जल्द हमारे सामने होगा। अंतरराज्यीय बस स्टैंड का जल्द ही लोकार्पण होगा।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर ने कहा कि नए युवा उद्यमी खूब आगे बढ़ें लेकिन ग्वालियर से बाहर जाने के बजाए अपने उद्योग धंधे ग्वालियर में ही स्थापित करने के बारे में सोचें। उन्होंने कहा कि कैट संस्था द्वारा जिन नए युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वे उन सभी के साथ बैठक करेंगे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भी बैठक कराएंगे। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता ने युवा उद्यमियों को नसीहत दी कि वे अपनी जड़ों को न भूलें। कैट अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने बताया कि युवा उद्यमियों का यह सम्मान अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा। जब 200 बच्चों का सम्मान हो जाएगा तो इन सभी सम्मानित युवा उद्यमियों की पहले प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर एवं फि र केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक कराकर उद्योग कारोबारी मानचित्र पर ग्वालियर को प्रखरता से उभारने की दिशा में एशन प्लान बनाया जाएगा। 
वरिष्ठ व्यवसायी हरिकांत समाधिया ने कहा कि वे व्यतिगत स्तर पर ग्वालियर के युवा उद्यमियों की प्रगति व उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम की पहली कडी के रूप में अतिथिगण ने आज जिन 11 युवा उघमियों का सम्मान किया उनमें राजन अग्रवाल, साकेत माहेश्वरी, अतिशय जैन, अक्षय चंगुलानी, भव्य सिंह चतुवेदी, दीपेश वाधवानी, समर्थ अग्रवाल, यश महेश्वरी, रिषभ समाधिया, चंदन अग्रवाल, अभिराज बंसल शामिल है। अतिथियों को स्मृति चिन्ह नितिन गोयल, प्रशांत सिंघल, रवि अग्रवाल व अंशुल गुप्ता ने भेंट किए।
समारोह में सुनील बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, सजल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, योगेंद्र पहाडिय़ा, ललित गाँधी, सौरभ जैन, हरिओम चौरसिया, मुकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जेसी गोयल, कमल अग्रवाल, गोपाल जायसवाल, अंशुल गुप्ता, जयहिंद सिंह परिहार, साधना शांडिल्य, रानी बंसल, ललित जैन, रामकिशन माहेश्वरी, विवेक जैन, दिलीप पंजवानी, रजत अनेजा, सुनील बंसल, कनिका माहेश्वरी, साकेत माहेश्वरी, अक्षय चावला आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन मनोज चौरसिया ने किया।