पुलिस की पहल से पति-पत्नी का टूटता रिश्ता पुन: जुड़ा
Jun 09 2024
ग्वालियर।थाना हस्तिनापुर में 7 दिन पूर्व मोहम्मदपुर का रहने वाला हरेंद्र जाटव उम्र 22 साल अपनी ससुराल भवनपुरा में अपनी पत्नी काजल जाटव को लेने गया था। जहां पर ससुर ने उसकी पत्नी को भेजने से मना कर दिया था क्योंकि दामाद पर आरोप था कि वह शराब पीकर बेटी से बदसलूकी करता है। सबके सामने बेइज्जती महसूस होने पर शराबी दामाद ने ससुर की देहरी पर ही डाई पी ली थी, जिसे 100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल उपचार हेतु ग्वालियर भिजवाया था। वहीं पुलिस को गाँव वालों ने बताया कि लडक़ी का पिता भी उस दिन शराब के नशे में था जिसने लडक़ी को भेजने से मना कर दिया था।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा एसडीओपी बेहट संतोष पटले को दोनों परिवारों को एक साथ बैठाकर काउंसलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस पर एसडीओपी बेहट तथा थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत ने गांव में पहुचंकर दोनों पक्षों से चर्चा की। हरेंद्र जाटव भी तीन दिन लगातार इलाज के बाद जब वापस गाँव पहुँचा तो थाना प्रभारी हस्तिनापुर ने दोनों पक्षों की बार-बार काउंसलिंग की और 7 दिन बीतने के बाद जब हरेंद्र जाटव ने क़सम खाई कि मैं अब कभी शराब नहीं पियूँगा।
उसके बाद पत्नी उसके साथ ससुराल जाने को राजी हुई और एसडीओपी बेहट संतोष पटेल व पुलिस ने उसके घर जाकर दोनों पति-पत्नी को अच्छे से रहने की समझाईश दी। इस प्रकार ससुर व दामाद के शराब पीने के कारण टूट रहा रिश्ता, हस्तिनापुर पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग से पुन: जुड़ गया और पुलिस द्वारा दोनों परिवारों को जोडऩे में फ़रिश्ते की भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत की गई उक्त कार्यवाही की गांव वालों ने काफी प्रशंसा की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









