मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, एसडीएम ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
Jun 08 2024
डबरा सिटी थाना क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाइवे पर डिवाइडर को पेंट कर रहे मजदूरों को एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो महिला व एक पुरुष हैं। घायलों के नाम राजेन्द्र पाल, रविता, व सावित्री निवासी झांसी बताए गए हैं। जिस समय यह हादसा हुआ उसी समय उधर से एसडीएम दिव्यांशु चौधरी का निकलना हुआ और उन्होंने समय गवाएं बिना अपनी गाड़ी से घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों मजदूरों को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है।
डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









