बीजेपी नेता के पिता ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jun 08 2024
ग्वालियर। बीजेपी नेता के पिता ने अपनी लाइसेंस बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना कम्पू थाना क्षेत्र की है। जहां शनिवार को बीजेपी नेता आशीष प्रताप राठौड़ के पिता अशोक सिंह राठौर (75) ने लाइसेंसी बंदूक से खुद पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो अशोक सिंह लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारण पता नहीं चल पाया है। एसपी धर्मवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया है।
बता दें कि मृतक अशोक सिंह बीजेपी विधायक मोहन सिंह राठौड़ के चचेरे भाई थे। फिलहाल, पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









