ग्वालियर भट्टी जैसा तप रहा,रोड़ों पर सन्नाटा
Jun 08 2024
ग्वालियर। नौपता को अलविदा हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन नौतपा के बाद भी ग्वालियर भट्टी जैसा तप रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास अभी भी बना हुआ है। लोग भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इसके बावजूद भी लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए तपती धूप में अपने कामों पर निकल रहे हैं। शनिवार सुबह 8.30 बजे ही तापमान 31 डिग्री पार हो गया था। दोपहर 2 बजे यह तापमान 43 डिग्री था। अगर इस तरह का मौसम बना रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच बना रहा।
ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय लागातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। ग्वालियर शहर में नौतपा के छह दिन बाद भी गर्मी के तेवर कम नही हुए हैं। प्रति दिन राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने तापमान को एक बार फिर 42 से 45 डिग्री तक पहुंचा दिया है।
बता दें कि आसमान में सुबह 8 बजे ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि रोड़ों पर सन्नाटा सा दिखाई देने लगता है। दोपहर 12 से 5 बजे के बीच शहर के व्यस्त सडक़ों पर हर घंटे हजारों वाहन चालक गुजरते थे लेकिन भीषण गर्मी के चलते इनकी संख्या कुछ सैकड़ों में रह गई है। लोग ज्यादातर दोपहर की वजह सुबह व शाम को ही अपने घरों से निकलना पसंद कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









