126 यूनिट ब्लड रेडक्रोस सोसायटी को दिया

Jun 08 2024

ग्वालियर। टेवा एपीआई इंडिया मालनपुर व सहयोगी जेसीआई ग्वालियर मेट्रो एव रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में एसपी पांडेय ने स्वेच्छा से सर्वप्रथम रक्तदान किया। रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर के सचिव एनके शुक्ला ने टेवा एपीआई इंडिया को सम्मानित किया। सभी रक्तदाताओं ने मिलकर 126 यूनिट का रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में समाज सेवी डॉ केशव पांडेय ने टेवा एपीआई इंडिया प्रा लिमिटेड के सभी रक्तदाताओं को इस शानदार पुनीत कार्य के लिए मोडिवेट कर कहा कि रक्त का कोई विकल्प नही है। एक स्वस्थ व्यक्ति दूसरे पीडि़त व्यक्ति की मदद कर सकता है। पीडि़त मानव सेवा यह बहुत ही पुनीत कार्य है डॉ केशव पाण्डेय द्वारा रेडक्रोस सोसायटी निरंतर सेवा कार्य में अग्रणी है।
जेसी ग्वालियर मेट्रो के अध्यक्ष अखिलेश दांगी ने रक्तदान किया। वहीं रक्तदान शिविर में लगभग 25 लोगो ने पहली वार रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर टेवा एपी इंडिया द्वारा कई वर्षो से लगाया जा रहा है। जिससे कैंसर पीडि़त प्रसव पीडि़त थैलीसीमिया ग्रस्त डायलसिस पीडि़त गंभीर मरीजो की समय पर मदद हो सके।
इस पुनीत कार्य के लिए जेसीआई इंडिया मंडल 6 के नीड ब्लड काल सुधीर त्रिपाठी ने एव अखिलेश दागी ने टेवा एपीआई व रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर को जेसीआई कि तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सुधीर त्रिपाठी ने कहा कोरोना महामारी के समय टेवा एपीआई इंडिया ने मानव सेवा में अपना बहुत सराहनीय योगदान दिया रक्तदान जीवन दान से कम नही है।
रक्तदान शिविर महाप्रबंधक विनय शर्मा एव एचआर मैनेजर एसपी पांडेय, अश्वनी शर्मा, अमोल सिंह, संजय शर्मा, डॉ एसडी शर्मा सहित सभी  स्टाफ, वर्कर सिक्योरिटी आदि मौजूद रहे।