शराब तस्करी करने आए दो तस्कर पकड़े, ईको कार व 20 पेटी शराब जब्त
Jun 08 2024
ग्वालियर। मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब से भरी एक ईको कार के साथ दो तस्करों को बेलगढ़ा थाना पुलिस ने ग्राम चिटोली गांव के पास से पकड़ा है। तलाशी देने पर ईको कार से 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत हजारों में बताई गई है। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि यह शराब किसकी है और कहां से लाए है और कहां पर खपानी है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बेलगढ़ा थाना अजय सिंह सिकरवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप आने वाली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर टीम बनाकर ग्राम चिटोली के पास चेकिंग लगाकर तलाशी अभियान शुरू किया तो पुलिस टीम को कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार ईको कार क्रमांक एमपी 07 जेडसी 5980 आती हुई दिखी। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी मे बैठे दोनों व्यक्तियों ने गाड़ी को बापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पहले से ही अलर्ट मोड में खड़े पुलिस जवानो द्वारा घेराबंदी कर उसमें बैठे दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने पुछताछ मे अपने नाम शैलू उर्फ शैलेन्द्र निवासी मुसाहरी थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर तथा राघवेन्द्र रावत पुत्र कप्तान सिंह रावत निवासी वार्ड 13 भितरवार जिला ग्वालियर के रुप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को चेक करने पर उसमें 20 पेटी देशी शराब रखी हुई मिली। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गये तो उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज न होना बताया गया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा 20 पेटी अवैध देशी शराब एवं ईको गाड़ी को जप्त कर दोनों तस्करों के विरूद्ध थाना बेलगढ़ा में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पकड़े गये दोनों तस्करों से अवैध शराब के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की अवैध शराब की खेप लेकर तस्करी करने दो लोग शहर में आ रहे हैं सूचना मिलने पर पुलिस टीम बनाकर एक गाडी को जब्त किया गया है जब की गाडी से अवैध शराब मिली है फिलहाल पकड़े गए तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









