युग पुरूष महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती धूमधाम से मनेगी कल
Jun 07 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ग्वालियर एवं चंबल संभाग द्वारा युग पुरूष महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती 9 जून रविवार को सायं पांच बजे से महाराणा प्रताप भवन के सामने महाराणा प्रताप पार्क कुंज बिहार फेज 2 शताब्दीपुरम पर धूमधाम से मनाई जायेगी।
उक्त जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों को देते हुये अ भा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री इंजी राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मप्र के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ग्वालियर पूर्व डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष अभा क्षत्रिय महासभा मप्र बृजपाल सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक भिंड एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मप्र क्षत्रिय महासभा होंगे। अध्यक्षता अ भा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री इंजी राजेन्द्र सिंह भदौरिया करेंगे।
राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि समारोह में सुबह आठ बजे महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। वहीं शाम पांच बजे से संगोष्ठी एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर अलग अलग स्थानों से युवा क्षत्रिय महासभा द्वारा रैली शौर्य यात्रा निकाली जायेगी जो महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप पार्क पर पहुंचेंगी। इस कार्यक्रम के उपरांत भंडारा भी होगा। कार्यक्रम में लगभग पांच हजार समाज के लोगों के भाग लेंगे।
पत्रकार वार्ता में विश्वनाथ सिंह सिकरवार, केपी सिंह भदौरिया, जितेन्द्र सिंह भदौरिया अजय सिंह राठौर, अतर सिंह तोमर, रमेश सिंह भदौरिया, रघुराज सिंह तोमर, राजेश सिंह भदौरिया, विनोद सिंह सिकरवार आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









