हमने पर्यावरण पर ध्यान नही दिया तो मानव जीवन की परिकल्पना करना भी असंभव:अशोक गर्ग

Jun 07 2024

ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद  मध्य भारत उत्तर प्रांत की शाखा संम्पर्क के द्वारा पर्यावरण पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस जो  5 जून को मनाया जाता है इसके पीछे एक ही मुख्य कारण है कि पृथ्वी को बचाना है और ग्लोबल वार्मिंग से इस पृथ्वी के रहवासियों को भी बचाना है आज ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर का पिघलना भी एक चिंताजनक विषय है। 
इसलिए महान वैज्ञानिक डार्विन की थ्योरी की एक लाइन याद आती है सर्वाइवल फॉर एक्जिस्टेंस वह स्थिति पैदा न हो जाए इसलिए पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया जाता है।
 इस अवसर पर अनंत इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट कॉलेज झांसी रोड पर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा 10 पौधे, ट्री गार्ड के साथ लगाए गए।
इस अवसर पर  कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार अशोक गर्ग एवम प्रांतीय संयोजक पर्यावरण अलोपी बंसल मुख्य अथिति रहे। शाखा संपर्क के जयजीव मिश्रा, सचिव श्रीमती कांता शर्मा एवं विशिष्ट अथिति के रूप में रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री के सेफ्टी डायरेक्टर दयाशंकर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे अशोक गर्ग ने कहा की यदि आज हमने पर्यावरण पर, जल, प्रदूषण पर ध्यान नही दिया तो मानव जीवन के मूल्यों की परिकल्पना करना भी असंभव होगा। इसलिए हमे प्रकृति को सहजना जरूरी है। आज हम भारत मे वृक्षों को लगाने मे दुनिया मे 125 वे स्थान पर है। इसके लिए हमे संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया।
 मुख्य अथिति अलोपी बंसल ने कहा की हमे प्रकृति से छेड़छाड़ नही करना चाहिए, हमें अधिक से अधिक वृक्षों को लगाना चाहिए हम सभी ने करोनाकाल काल मे देखा है, शाखा अध्यक्ष जयजीव शर्मा ने कहा कि  जल है तो कल है हमे जल का भी ध्यान रखना है , जल की वरबादी ना हो, सचिव श्रीमति कांता शर्मा ने कहा पृथ्वी पर बढ़ रहे तापमान से भू जल स्तर कम हो रहा है हमे इसका भी ध्यान रखना है। कार्यक्रम का संचालन   डॉ अनिल कुमार शर्मा  प्रांतीय संयोजक नेत्र दान ने किया और आभार व्यक्त किया और राष्ट्र गान के साथ कार्य क्रम का समापन किया गया।