बारदान के गोदाम में आग लगने से 40 लाख का नुकसान
Jun 07 2024
ग्वालियर। डबरा के सूर्य नगर स्थित बारदान के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। गोदाम में आग लगने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 10 फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से लगभग 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सूर्य नगर में ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास दिनेश गुप्ता और रिंकू गुप्ता का बारदान का गोदाम है। जिसमें बगल में पेंट भी रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि गोदाम में से धुआं उठ रहा है। तत्काल व्यापारी मौके पर पहुंचे तो देखा गोदाम में आग लग चुकी थी।
इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद डबरा, पिछोर और बिलौआ से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचना शुरू हुई। उसके बाद सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को भी मौके पर बुलाया गया। लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार विनीत गोयल, सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल और राजस्व अमला घटनास्थल पर पहुंच और आग पर काबू पाने के प्रयास में जूट गए। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बता दें कि गोदाम में 110 फीट तक बारदान भरा हुआ था। वहीं पास में पेंट और कोल्ड ड्रिंक का गोदाम था। जिसे तत्काल खाली कराया गया। व्यापारी रिंकू गुप्ता ने बताया कि घटना से लगभग 40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









