लॉयंस के पांच रीजन चेयरमैन की नियुक्ति

Jun 07 2024

ग्वालियर। राका पाठक की अध्यक्षता में एक सम्मान स्वागत समारोह निजी होटल में किया गया। जिसमें लॉयंस के पांच रीजन चेयरमैन की नियुक्ति सुनील अरोड़ा ने पूर्व प्रांतपालों से चर्चा कर की। नवीन रीजन चेयरमैनों में अनुपम तिवारी, मीनाक्षी गोयल, अजय चोपड़ा, रुचिता गोयल और रानी अग्रवाल को नियुक्त किया गया। 
इनका कार्य संबंधित क्लबों में सदस्यों की संख्या एवं फाउंडेशन में अनुदान बढ़ाने पर रहेगा। इस मौके पर ग्वालियर जोन अध्यक्षों की नियुक्ति भी हुई है। इनमें समीर अग्रवाल, योगेश शर्मा, विष्णु प्रताप भदौरिया, हेमलता दुबे, मीरा जैन, प्रियंका जैन, सीमा त्रिपाठी, संदीप बाजपेयी, नीरज जैन, संगीता जादौन शामिल है। सभी नवनियुक्त रीजन चेयरमैन और जोन अध्यक्ष जयपुर 9 जून को प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं प्री- केबिनेट मीटिंग में हिस्सा लेने जाएंगे।