शहर भर में मनाई गई शनि जयंती, शनि मंदिर पर हजारों भक्तों ने की पूजा अर्चना
Jun 06 2024
ग्वालियर। न्याय के देवता शनि देव की जयंती गुरूवार 6 जून को श्रद्धाभाव के साथ शहर भर में मनाई गई। शहर के प्रमुख शनि मंदिरों सहित प्राचीन ऐंती के शनि मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगना प्रारंभ हो गई जो देर रात तक अनवरत रूप से जारी रही। इस दौरान भक्तों की सुविधा के लिए ऐंती स्थित शनि मंदिर पर मंदिर प्रबंधन के अलावा पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए।
ऐंती स्थित शनि मंदिर जाने वाले भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा रास्तों पर छिडक़ाव किया गया। साथ ही जगह-जगह ग्रामीण घर के बाहर पानी के प्याऊ लगाकर लोगों की प्यास बुझाई।
प्राचीन ऐंती स्थित शनि मंदिर पर शनि जयंती पर देशभर से करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। गर्मी में पीने के लिए ठंडा पानी मिले इसके लिए मंदिर प्रबंधन के अलावा आसपास के लोगों ने व्यापक प्रबंध किए हैं।
उधर शहर के बहोड़ापुर स्थित शनिदेव मंदिर पर गुरुवार को तडक़े 3 बजे पट दर्शनों के लिए खोल दिए गए। सुबह हवन-पूजन के बाद शनिदेव का अभिषेक किया गया। शाम को भजन कीर्तन हुए।
भगवान शनिदेव की जयंती पर शहर के प्रमुख शनि मंदिर बहोड़ापुर तथा कटीघाटी पर भक्तों का आने का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया जो रात तक जारी रहा। इस दौरान भक्तों ने न्याय के देवता शनिदेव की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुज्ञ-समृद्धि व शांति की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए ताकि भक्तों को भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए
भगवान शनिदेव की जयंती के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ-साथ भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। कई स्थानों पर भक्तों ने भंडारे भी आयोजित किए जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









