पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्रकारों ने पे्रस क्लब में पौधे रौपे

Jun 06 2024

ग्वालियर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है इस बात को दृष्टिगत रखते हुए आज पूरी दुनिया में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण और उनके संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। पत्रकारों को भी इस दिन पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
यह जानकारी देते हुए सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेस क्लब में आयोजित पौधारोपण में पत्रकारों ने सहभागिता कर पौधरोपण किया।
इस अवसर पर प्रवीण दुबे, दीपक तोमर, हरिश चंद्रा, कमल मिश्रा, रवि यादव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, विक्रम प्रजापति, रवि उपाध्याय, मुकेश बाथम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।