तप रहा ग्वालियर दिन में 2 बजे तापमान 43 डिग्री
Jun 06 2024
ग्वालियर। नौपता की विदाई को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन नौतपा के बाद भी ग्वालियर तप रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। एक दिन पहले चार मौत गर्मी के चलते हुई हैं। इसके बाद से लोगो में दहशत भी है। दिन में तेज धूप के साथ लू रही है। गुरुवार सुबह 8.30 बजे ही तापमान 33 डिग्री पार हो गया था। दोपहर 2 बजे यह तापमान 43 डिग्री हो गया।
ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। ग्वालियर शहर में नौतपा के बाद भी गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा ने तापमान को फिर 43 से 45 डिग्री पर पहुंचा दिया है। सुबह 8 बजे ही धूप इतनी तेज होती है कि सडक़ों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग दोपहर की अपेक्षा सुबह व शाम को निकलना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आगे मौसम अभी गर्मी भरा ही रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









