हरिनाम की प्रभात फेरी में खूब झूमे बापू भक्त

Jun 06 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में गोले का मंदिर क्षेत्र में हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। हरिनाम प्रभात फेरी प्रगति बिहार, केला देवी कॉलोनी गोले का मंदिर से सरला फार्म, हनुमान नगर, गोवर्धन कॉलोनी, रणधीर कॉलोनी, भिंड रोड से वापस गोले का मंदिर केला देवी मंदिर पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी।
हरिनाम प्रभात फेरी में व्यास पीठ पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो का जगह-जगह माल्यार्पण कर भव्य स्वागत कर प्रसाद आदि का भोग लगाएं गए। सुमधुर गुरु भक्ति से युक्त भजनों पर साधक भक्त खूब झूम कर नाचे। 
बट सावित्री अमावस्या पर्व पर गोले का मंदिर क्षेत्र में आयोजित हरि नाम प्रभात फेरी में शामिल होने वालों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, कमल भाई, हरी सिंह गुर्जर, बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, रामू रामानी, दिलीप हूंदवानी, सीबी शर्मा, सूरज सिकरवार, जसवंत भदौरिया, जयंत नागपाल, संजीव शर्मा, योगेश शर्मा, गोविंद राठौर, सचिन, रंजीत, सुरेश कुमार, नमो तिवारी, श्रीमती मुन्नी राठौर, सावित्री मिश्रा, कुसुम चंदेल इत्यादि है।