लायंस क्लब आस्था की वार्षिक साधारण सभा हुई

Jun 06 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा वार्षिक साधारण सभा का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल द्वारा की गई। 
वार्षिक साधारण सभा में नितिन मांगलिक, ज्योति अग्रवाल, सुनील शर्मा द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वंदना जाजू, सचिव के लिए वंदना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता गुप्ता  को चुना गया।