व्यापार मेले में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Jun 06 2024

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन जिला ग्वालियर द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीश उपाध्याय ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष थे। विशिष्ट अतिथि प्रहलाद जामले मेला प्राधिकरण एवं हेमंत त्रिवेदी राज्य आनंदम संस्थान से उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती हेमलता राव ने की। 
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक कुमारी कंचन राव ने बताया कि इन जीवनदाई पेड़ों को ज्यादा से ज्यादा लगाने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाए। पेड़ पौधे लगाइए, बगीचों को फालतू के कूड़ा मैदान मत बनाए। जैसे मनुष्य को हवा के साथ पानी की जरूरत है वैसे ही पेड़ पौधों को भी हवा के साथ पानी की जरूरत है। 
बरगद एक लगाइए, पीपल पांच, घर-घर नीम लगाइए यही पुरातन सांच। यही पुरातन सांच आज सब मान रहे है। हमारे देश के पिछले 68 सालों में पीपल, बरगद और नीम के सरकारी स्तर पर लगाना बंद किया है जबकि पीपल 100 प्रतिशत बरगद 80 प्रतिशत और नीम 75 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड अबशोषित करता है। आज हर जगह यूकेलिप्टस, गुलमोहर पेड़ों ने ले ली है। जो जमीन को जलविहीन कर देते हैं कार्य के अंत में देवेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।