माताजी के सानिध्य में 30 युगल जोड़ों ने ली संतों की सेवा की शपथ

Jun 06 2024

ग्वालियर। नगर में आने वाले जैन संतों एवं साध्वियों की आहार विहार से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख हेतु गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं पूज्य गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी के सानिध्य में विशुद्ध के भक्त परिवार, ग्रेटर ग्वालियर का गठन किया गया। जिसका शपथ ग्रहण समारोह चंपाबाग धर्मशाला में आयोजित आयोजित किया गया। गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी नवीन टीम को शपथ दिलाई।
 इस टीम में शामिल मुख्य संयोजक विकास गंगवाल, उपसंयोजक विनय कासलीवाल, अध्यक्ष मनोज सेठी, उपाध्यक्ष संजीव अजमेरा, महामंत्री शशांक जैन, कोषाध्यक्ष पंकज बाकलीवाल, प्रचार मंत्री अंबरीश जैन, प्रवक्ता ललित जैन भारती, सहित कार्यकारिणी टीम नरेश रावका, महेश जैन दलाल, पदम जैन गार्ड, विनोद जैन, अरविंद जैन, सनत जैन, सुरेंद्र जैन वैक्सीन, सचिन जैन मुरार, विमल सिंघई, निहित जैन नवीन जैन नीरज छावड़ा, विकास जैन, सुधीर जैन, सचिन गोधा, राजेश जैन राजीव जैन, राजू जैन तेल, उदित जैन, सौरभ जैन, योगेश बोहरा सचिन जैन एलआईसी को उनके जीवन संगिनी सहित माताजी ने शपथ दिलाई।