ग्वालियर से एईएसएल के 3 विद्यार्थियों ने नीट यूजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए, नयन पांडे बने मध्य प्रदेश टॉपर
Jun 06 2024
ग्वालियर। टेस्ट प्रिपरेटरी सर्विसेज में मार्केट लीडर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने नीट यूजी 2024 परीक्षा में अपने बेहतरीन परिणामों की घोषणा की है। ग्वालियर से संस्थान के 3 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में 600 या उससे ज्यादा अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, और एईएसएल द्वारा दी जाने वाली उच्च गुणवत्ता की कोचिंग का प्रमाण है। इन परिणामों की घोषणा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा की गई।
ग्वालियर के नयन पांडे ऑल इंडिया रैंक 245 ने 715 अंक के साथ मध्य प्रदेश राज्य में टॉपर रहे। स्पर्श सिंघल, ऑल इंडिया रैंक 1191 ने 705 और विक्रांत सिंह, ऑल इंडिया रैंक 2237 ने 700 अंक प्राप्त किए।
इन विद्यार्थियों ने नीट की तैयारी के लिए एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम में प्रवेश लिया था। इन विद्यार्थियों ने अपनी इस असाधारण सफलता का श्रेय कॉन्सेप्ट्स की गहरी समझ और अध्ययन की अनुशासित दिनचर्या के कठोर अनुपालन को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि एईएसएल द्वारा दी गई अध्ययन सामग्री और कोचिंग से हमें विभिन्न विषयों के कॉन्सेप्ट्स को बहुत कम समय में समझने में मदद मिली।
विद्यार्थियों को उनकी असाधारण उपलब्धि की बधाई देते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर डॉ. एचआर राव ने कहा, हम विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की बधाई देते हैं। नीट 2024 में पूरे देश से 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थी बैठे थे। उनकी उपलब्धि से उनका कड़ा परिश्रम और समर्पण तथा उनके अभिभावकों का सहयोग प्रदर्शित होता है। हम इन सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।"
नीट प्रतिवर्ष नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कराया जाता है। इसमें भारत में सरकारी और निजी संस्थानों के अंडरग्रेजुएट मेडिकल (एमबीबीएस), डेंटल (बीडीएस) और आयुष (बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस आदि) कोर्स में प्रवेश लेने और विदेश में प्राथमिक चिकित्सा योग्यता प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी बैठते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









