भविप मध्य भारत उत्तर प्रांत ने पौधे बाटकर दिया पर्यावरण का दिया संदेश

Jun 05 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा पर्यावरण दिवस 5 जून बुधवार को मनाया गया। प्रांतीय प्रचार प्रसार संयोजक अशोक गर्ग ने बताया गया कि ग्वालियर मे विभिन्न स्थानों पर परिषद् की सभी नौ शाखाओ के पंडाल लगाए गए। सभी पंडालो से सुंदर तरीकों से पर्यावरण का संदेश देते हुए आमजन को दो हजार कपड़े के थैले एवम विभिन्न प्रकार के पौधे जिसमे नीम, पीपल, बरगद, आवला, तुलसी आदि के भी दो हजार पौधे वितरित कर एक संदेश दिया गया। साथ ही सभी पंडालो मे पर्यावरण को बचाने के संदेश के बैनर लगाए गए, स्लोगंन लिखे गए।
भविप मध्य भारत उत्तर प्रांत के सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल और टीम द्वारा सभी पंडालो का निरीक्षण किया गया। जिसमे प्रथम स्थान संस्कृति शाखा, दूसरा स्थान तानसेन शाखा और तृतीय स्थान सहयोग शाखा को मिला। तीनो शाखाओ को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विवेक  शेजवलकर के हाथों से पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर अर्चना मिश्रा, राजेश बंसल, अमित सेठी, अशोक गर्ग, आलोपी बंसल, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।