गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही, दिन और रात का तापमान बराबर
Jun 05 2024
ग्वालियर। नौतपा के बाद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। तपते सूरज के कारण इन दिनों समूचे अंचल में चुभती गर्मी के साथ उमस की मार परेशानी का सबब बन रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते इन दिनों रात और दिन का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। हाल ये है कि दिन में ग्वालियर लगभग तीन डिग्री तक अधिक गर्मी की मार झेल रहा है।
सूरज के तीखे तेवर और हवा की गति कम रहने व नमी कम होने के कारण नौपता के बाद भी गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। इसके असर से ग्वालियर में बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 अधिक रहते हुए 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार समूचे ग्वालियर और चंबल अंचल को फिलहाल इस तरह की तीखी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार भी नहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









