एक साल पहले गोरखपुर से गायब हुआ नेपाली किशोर ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में मिला
Jun 05 2024
ग्वालियर। गोरखपुर से गायब हुआ नेपाली किशोर नेपाल से करीब 700 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में मिला है। जिसे बेहट एसडीओपी संतोष पटेल ने मशक्कत कर उसके परिजनों से मिलवा दिया है। जो अब उसे अपने घर वापस लेकर जा रहे हैं।
मूलत: नेपाल का रहने वाला आकाश नामक किशोर करीब एक वर्ष पूर्व गोरखपुर से गायब हो गया था। जो 15 दिन पूर्व किसी तरह हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सोनपुर में पहुंच गया। जहां ग्रामीणों ने उससे पूछताछ करने का प्रयास किया, तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया, केवल रोता रहा। इस पर स्थानीय लोगों ने बेहट एसडीओपी संतोष पटेल को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही उन्होंने हस्तिनापुर थाने के स्टाफ को ग्राम सोनपुर पहुंचाया।
पुलिस द्वारा आकाश को थाने लाकर पूछताछ की गई, किंतु वहां भी वह सिर्फ आंसू बहाता रहा और किसी से कुछ नहीं कहा। उसकी यह दशा देखकर एसडीओपी द्वारा उसे स्वर्ग सदन आश्रम पहुंचा दिया गया। जहां करीब 10 दिन की देखभाल व उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर किशोर ने वहां के केयर टेकर को पूरी आपबीती सुना डाली। इसकी जानकारी उन्होंने एसडीओपी पटेल को दी।
सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले एसडीओपी संतोष पटेल ने खुद स्वर्ग सदन पहुंचकर किशोर से जानकारी ली, तो उसने अंग्रेजी में बात करते हुए पूरी कहानी सुना डाली। जिसके बाद एसडीओपी द्वारा दूतावास संपर्क कर किशोर के परिजनों से संपर्क कर उन्हें इंफॉर्म किया गया।
विगत एक साल से गायब किशोर का पता लगने पर परिजन चौंक गए। इसकी तस्दीक करने के बाद बुधवार को किशोर का भाई व उसके मामा का लडक़ा उसे लेने के लिए ग्वालियर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा उनका वैरिफिकेशन करने के बाद किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
अपने वाहन से रेलवे स्टेशन छोड़ा
पुलिस द्वारा किशोर के परिजन की औपचारिकताएं पूर्ण करने में काफी समय निकल गया। जिससे उनकी ट्रेन का समय हो रहा था। उनकी इस परेशानी का पता लगने पर एसडीओपी श्री पटेल स्वयं उन्हें अपने वाहन से रेलवे स्टेशन तक छोडऩे के लिए आए। एक वर्ष से गायब भाई को वापस पाकर प्रफुल्लित परिजनों द्वारा पुलिस का आभार जताया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









