मीनाक्षी गोयल रीजन चेयरपर्सन बनी

Jun 05 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था और लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल को रीजन 19 श्याम का रीजन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
लायन इंटरनेशनल जिला 3233 ई1 बिवाडी से प्रांतपाल सुनील अरोड़ा द्वारा कैबिनेट के विस्तार को करते हुए रीजन 19 श्याम का कार्यभार  मीनाक्षी गोयल को उनके पुराने अनुभव, सेवा गतिविधियों और उत्कर्ष कार्यों को देखते हुए सौंपा गया।
लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के अनुपम तिवारी, कमल किशोर अग्रवाल, अशोक शर्मा, कमल बनवारी, हरिओम सिंघल, संध्या सिंघल, विजय खंडेलवाल, मनीषा श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, अलका कुशवाह, नीरज मंगल आदि सदस्यों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। वही मीनाक्षी ने सभी का आभार व्यक्त किया।