डॉ. आरके पंडित बने एमआईटीएस के कुलपति

Jun 05 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस को मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने डीड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिये जाने के बाद डॉ. आरके पंडित को कुलपति बनाया गया है। आदेश जारी होते ही डॉ. पंडित ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। 
डॉ. पंडित ने बताया कि यूनिवर्सिटी की प्रायोरिटीज में रिसर्च को बढ़ावा देना, छात्रों को लेसिबल करिकुलम के द्वारा एजुकेशन एवं स्किल्ड इंजीनियर बनाना एवं यूनिवर्सिटी को तकनीकी शिक्षा में उच्चतम स्तर की यूनिवर्सिटी बनाना है। एमआईटीएस ने हमेशा से समाज को उच्च क्वालिटी इंजीनियर दिये है। कई आईआईटी के निदेशक एमआईटीएस के पूर्व छात्र रहे हैं। यह जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।