कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने जताया आभार

Jun 05 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना सम्पन्न होने पर मतगणना में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल, प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जिलेवासियों के प्रति आभार जताया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।