सनातन धर्म मन्दिर में अचला एकादशी मनी
Jun 04 2024
ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में अचला एकादशी श्रद्धाभाव से मनाई गई। प्रधानमंत्री महेश नीखरा एवम प्रचार प्रमुख राजेश गर्ग ने बताया इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवम गिरिराजधरण का पगड़ी, मकराकृत कुण्डल, सुंदर मोतियों के हार, मोंगरा एवम कमल पुष्पों की माला से मनोहर शीतल श्रृंगार किया। ग्रीष्म ऋतु के अनुकूल हल्के वस्त्र धोती उपर्णा धारण कराए गए। ठाकुर जी को राधा रसोई में निर्मित फलाहारी भोग अर्पित किया गया।
भीषण गर्मी से राहत हेतु ठाकुर जी के लिए एसी व कूलर की व्यवस्था मन्दिर प्रशासन द्वारा की गई है। मुख्य पुजारी पण्डित रमाकांत शास्त्री ने भक्त श्रद्धालुओं को एकादशी व्रत की कथा सुनाई। भजन कीर्तन व सन्ध्या आरती उपरान्त भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रधानमंत्री महेश नीखरा, विमल महेश्वरी, धर्ममंत्री ओमप्रकाश गोयल, राजेश गर्ग, राधेश्याम मंगल, ब्रजेश पाठक, ऋषि, निजय, नवीन, राधे आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









