आशाराम बापू के भक्तों ने डीडी नगर शरबत सेवा में बांटे हजारों ऋषि प्रसाद ग्रंथ
Jun 04 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा शरबत सेवा अभियान दीनदयाल नगर महाराज कॉम्प्लेक्स पर चलाया गया। जिसमें दोपहर से चालू की गई शरबत सेवा देर शाम तक चलती रही। भीषण गर्मी में तपते राहगीरों वाहन टेंपो बस रिक्शा इत्यादि में हजार यात्रियों को गुलाब पलाश का हर्बल शरबत पिला कर ऋषि प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान की गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
बापू भक्तों का शरबत मेला शहर भर में धूम मचाकर रिकार्ड कायम कर रहा है। वर्षों पूर्व प्रारंभ की गई शरबत सेवा ग्वालियर में पहचान बना चुकी है। अक्षय तृतीया से प्रारंभ की गई शरबत सेवा महाराज बाड़ा, बहोड़ापुर मोतीझील, मुरार, पिंटोपार्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, दीनदयाल नगर में धूम मचा रही है। बालक वृद्ध महिलाएं हदय से बापू को हजारों आशीष देते निर्दोषता की गवाही देते दिखाई पड़ रहे थे।
दीनदयाल नगर में शरबत सेवा की भागीरथी में शामिल रहे साधक भक्तों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, कमल भाई, बलबीर सिंह परमार, हरी सिंह गुर्जर, अरविंद वाजपेई, डॉ. सीबी शर्मा, जसवंत भदौरिया, शैलेंद्र राजावत, संजीव शर्मा, रामवीर, हिमांशु, रमेश सिंह कुशवाह, राजू लच्छकार, ऋषि पाठक, प्रबल कांतचौहान, श्रीमती पुष्पा पाठक, लता भदौरिया, एड माला मिश्रा, पुष्पा पाल, श्रीमती कुशवाह, नम्रता इत्यादि रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









