बच्चों ने चित्र के माध्यम से उकेरा पर्यावरण कैसे सुरक्षित रखें

Jun 04 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन वर्गों में डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में वर्ग  ए में 5 साल से 8 साल के बच्चों ने अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन बनाया। वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षित विषय पर चित्रांकन बनाया। एवम् वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के बच्चों ने पर्यावरण कैसे सुरक्षित हो पर चित्रांकन किया।
डॉ शिखा क_ल ने बताया इस आयोजन में 160 बच्चे एकत्रित हुए   ड्राइंग शीट पर अपना नाम और उम्र लिखकर ही स्वयं ने रजिस्ट्रेशन किया। डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर ही नि:शुल्क वितरण की गई। तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजन में निर्णायक मंडल में कविता गुप्ता, शिखा, कीर्ति सक्सेना, वेताल केन उपस्थित थे।