बाल संस्कार व सनातन संस्कृति शिविर का समापन

Jun 04 2024

ग्वालियर। सनवैली में बाल संस्कार एवम सनातन संस्कृति शिविर का समापन हुआ। शिविर में 12 वर्ष तक के बच्चों को विनीता अग्रवाल, आरती सिसोदिया, गिरीश अग्रवाल एवम राकेश शर्मा ने बाल संस्कार व सनातन संस्कृति की शिक्षा दी। 
 शिविर के समापन पर कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम गिरीश अग्रवाल, राकेश शर्मा, विनीता अग्रवाल, आरती सिसोदिया ने मुख्य अतिथि डॉ केके सिजोरिया के साथ सरस्वती मां की तस्वीर पर पुष्प अर्जित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना का गायन विनीता अग्रवाल व आरती सिसोदिया ने उपस्थित सभी बच्चों से कराया। 
 शिविर में 30 बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में काफी बच्चों के अभिवावक भी उपस्थित रहे। 
सर्वप्रथम गिरीश अग्रवाल ने अपने स्वागत उधबोधन में बच्चों को आज के युग में इस तरह के शिविर क्यों आवश्यक हैं। सभी बच्चों को विस्तार से बताया। राकेश शर्मा ने बच्चों को गीता, रामायण के विषय में समझाया व अच्छे विधार्थी में क्या गुण होने चाहिए समझाया। विनीता अग्रवाल ने शिविर में सिलसिलेवार क्या क्या हुआ ये सभी उपस्थित लोगों को बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन आरती सिसोदिया ने किया। 
मुख्य अतिथि डॉ केके सिजोरिया ने बच्चों की प्रस्तुति को बहुत ही गौर से देखा व जो बच्चे जैसे सरस्वती मां, गायत्री मां, सूर्य देव, गणेशजी, शंकर भगवान,अर्जुन, श्रीकृष्ण, व गोपियां आदि के रूप में आए थे, उनकी भूरि भूरि प्रसंशा की व उनकी प्रस्तुति को भी सराहा और बताया आज के युग में इस तरह के शिविर की बहुत आवश्कता है। 
उन्होंने आयोजकों के इस शानदार शिविर की सराहना की। आभार प्रदर्शन गिरीश अग्रवाल ने किया। सभी 30 बच्चों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए एक एक मेडल व प्रमाणपत्र मुख्य अतिथि के करकमलों से दिलाया गया।