विश्व पर्यावरण का संदेश देने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
Jun 04 2024
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून से 5 जून तक तीन दिवसीय महोत्सव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसमें 3 जून को 3 आयु वर्ग में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वहीं मंगलवार को पर्यावरण थीम पर दो आयु वर्ग में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रात: 10 बजे दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ड पर किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. शिखा क_ल थी। डॉ. शिखा क_ल ने कहा की बच्चों के माध्यम से पर्यावरण को सुधारने का संदेश दिया जा रहा है इस आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है और इसमें जो भी प्रतिभागी विजेता व उपविजेताओं होंगे उन्हें पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा बाकी सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में शैली कौर, आदित्य सक्सेना उपस्थित थे।
आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर फूलबाग चौराहे पर गमले सहित पौधा वितरण का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 7 बजे से बच्चों को पौधे वितरण गमले सहित किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की आयोजन में अशोक जैन, डाक्टर मनीष रस्तोगी धीरज गोयल, मनोज कुचिया,वेताल केन ने आयोजन का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









