एसपी ने मतगणना के पहले सिपाहियों का हौंसला बढ़ाया
Jun 04 2024
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव के लिए विगत दिनों हुई वोटिंग की मंगलवार 4 जून को गणना हो रही है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा यहां ड्यूटी देने वाले कुछ सिपाहियों को अपने हाथों से बॉडीगार्ड पहनाकर उनकी हौंसला अफजाई की गई।
यहां बता दें कि एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा वोटिंग व मतगणना के लिए फूलप्रूफ सिक्युरिटी सिस्टम प्लान किया गया था। जिसके चलते जिले में पूर्णत: शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई थी। वहीं मंगलवार को एमएलबी कॉलेज में हो रही मतगणना के लिए भी श्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसके तहत आउटर कॉर्डन में यातायात व पार्किंग व्यवस्था, मीडियम कॉर्डन में मतगणना में प्रवेश करने वाले कर्मी व एजेंट की चेकिंग तथा इनर कॉर्डन में मतगणना कक्ष के बाहर व्यवस्था लगाई गई है।
एसपी द्वारा सुबह 4:30 बजे से ही यह व्यवस्था लगाकर चेकिंग शुरू करवा दी गई थी। उससे पूर्व पुलिस कप्तान ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बॉडीगार्ड, हेलमेट व केन के साथ अलग-अलग टुकडिय़ों को तैयार करवाया, जिसमें कुछ सिपाहियों को अपने हाथों से बॉडीगार्ड पहनाकर उनकी हौंसला अफजाई की, ताकि इस भीषण गर्मी में भी वह अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरे जुनून के साथ कर सकें। अपने कप्तान की यह कार्यशैली देखकर मौजूद पुलिस जवान भी गदगद हो गए, जो दोगुने उत्साह के साथ अपने फर्ज को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









