वीएमएस डिस्पले बोर्ड व आईटीएमएस के पीए सिस्टम से मिलेगी मतगणना की खबर
Jun 03 2024
ग्वालियर। ग्वालियर मे लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना परिणामो की जानकारी शहरवासियो तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बार ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिये शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे स्मार्ट सिटी के तहत लगाये गये वीएमएस डिस्पले बोर्ड पर शहरवासी चुनावी परिणामो की लाइव जानकारी को देख सकेगे तो वही आईटीएमएस सिस्टम के अंतर्गत पीए सिस्टम द्वारा शहर के विभिन्न जक्शनो पर लाइव चुनावी परिणामो की जानकारी को सुन सकेगे।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि शहरवासीयो को मतगणना परिणाम के हर एक अपडेट की जानकारी मिल सके, इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन पर इस तरह की व्यवस्था की गई है। पूर्व मे भी मतगणना परिणामो की जानकारी को वीएमएस डिस्पले बोर्ड के द्वारा दिखाया गया था, लेकिन इस बार आईटीएमएस के पीए सिस्टम द्वारा लाइव अलाउंसमेंट की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि शहरवासियो को मतगणना परिणामो की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सके।
श्रीमती माथुर ने बताया कि इसके लिये स्मार्ट सिटी द्वारा सोमवार को आइटीएमएस कंट्रोल रुम से सभी जक्शनो पर एक साथ टेस्टिंग भी की गई थी, जो सफल रही। लोकसभा निर्वाचन 2024 मतगणना दिवस 4 जून के लिये कंट्रोल रुम पर कर्मचारियो की विशेष नियुक्ति की गई है, जो मतगणना स्थल और कंट्रोल रुम के बीच समन्यवय कर मतगणना परिणामो की जानकारी को प्रेषित करेगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









