23 दिवसीय समर कैंप उड़ान सीजन-2 का समापन

Jun 03 2024

ग्वालियर। शोभा शिक्षा एवं समाज कल्याण पर्यावरण समिति एवं जीवाजी क्लब द्वारा आयोजित 23 दिवसीय समर कैंप खुशियों खुशियों की उड़ान सीजन-2024 का समापन राज्य सभा सांसद अशोक सिंह द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन देखे जैसे-योगा, सेल्फ डिफेन्स, स्केटिंग और डांस जैसे प्रदर्शन को देखा और ब‘चों से बातचीत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। 
राज्य सभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को अपने हुनर का पता चलता है और बचपन से ही उनको अपने भविष्य में खेलों से जुडऩे का पता चलता है। इस तरह की एक्टिविटी और कैम्प के जरिए बच्चों का और मानसिक विकास होता है। 
कैम्प की ऑर्गेनाइजर डॉ. पूजा सिंह ने बताया कि इस कैम्प में कुल 130 बच्चों ने भाग लिया और रोज उन्हें योगा, स्केटिंग, डांस, ताई?वांडो, फेसिंग, राइफल शूटिंग के साथ स्विमिंग और हॉर्स राईडिंग का प्रशिक्षण दिया गया और इस रविवार को बच्चों का ग्वालियर लिये पर रॉक क्लाइविंग कराने के लिए लेकर जाया गया और समापन के अवसर पर सभी खेलों का एक-एक परफॉर्मेन्स भी अतिथियों के सामने करवाई गई। अंत में सभी कोच और पार्टीसिपेंट्स को अतिथियों द्वारा मोमेंटो दिया गया और डॉ. पूजा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। 
इस मौके पर भगवान सिंह यादव, तरूण गोयल, राजू सेठ, अलका श्रीवास्तव, डॉ. सतेन्द्र राईखेड़ा उपस्थित थे।