इंटास फाउंडेशन द्वारा अपना घर में सेल्फ इन्फ्यूजन ट्रेनिंग कैंप का आयोजन
Jun 03 2024
ग्वालियर। दाल बाजार स्थित गीता कॉलोनी अपना घर में नि:शुल्क फैक्टर वितरण एवं सेल्फ इन्फ्यूजऩ ट्रेनिंग कैंप का आयोजन कर हीमोफीलिया पेशेंट को नि:शुल्क फैक्टर तथा होम केयर किट का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें सेल्फ इन्फ्यूजन ट्रेनिंग भी प्रदान की गई, ताकि वो आपातकालीन परिस्थितियों में, फैक्टर का उपयोग कर सकें। जिसमें लगभग आधा सैकड़ो से, अधिक पेशेंट ग्वालियर चंबल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए।
ग्वालियर डिविजन के हीमोफिलिया प्रोजेक्ट कंसल्टेंट शुभम तोमर ने कार्यक्रम में विस्तार से बताते हुए कहा कि है हीमोफिलिया बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है, जिसका समय रहते हुए फैक्टर के जरिए उपचार संभव है। साथ ही इंटास फाऊंडेशन का प्रयास रहेगा कि समय-समय पर विभिन्न शिविरों के ज़रिए हीमोफिलिया के मरीजों को फिजियोथेरेपी, लैब सहायता, चिकित्सकीय सहायता,अनुवांशिक सलाह आदि के माध्यम से सहायता करता रहे।
इंटास फाऊंडेशन द्वारा अपना घर में कैंसर के मरीजों के लिए नि:शुल्क रहने, भोजन तथा चिकित्सालय तक आवागमन हेतु, वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस फाउंडेशन के अंतर्गत प्रोजेक्ट एसोसिएट नील सारस्वत, प्रोजेक्ट काउंसलर स्वाति जैन अपना घर को संभालने का कार्य करते हैं तथा हीमोफिलिया प्रोजेक्ट को शुभम तोमर संभालते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









