भाविप मध्य भारत उत्तर प्रांत की कार्यशाला संपन्न
Jun 03 2024
ग्वालियर। भारत विकास परिसद मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रचार प्रसार के प्रांतीय संयोजक अशोक गर्ग ने बताया कि एक प्रांतीय कार्यशाला निजी होटल मे संपन्न हुई। जिसमे पांच सत्र हुवे, मुख्य अतिथि प्रो ओमप्रकाश बुधौलिया, पूर्व डीन सांची युनिवर्सिटी सांची ने बताया कि एक कार्यकर्ता का निर्माण कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा की व्यक्ति के अंदर निर्णय लेने की क्षमता, एक दृढ़ता, एक सकारात्मक सोच, साथ ही समाजिक समरसता होनी चाहिए, किसी भी प्रकार का घमंड ना होना, भाषा बहुत ही सुदृढ़ और अंदर से इच्छा शक्ति, जिसमें राष्ट्र का निर्माण, परिवार का निर्माण का दृढ़ संकल्प होना चाहिए तभी एक अच्छे, आदर्श कार्यकर्ता का निर्माण हो सकता है।
क्षेत्रीय महासचिव सुधीर अग्रवाल ने भारत विकास परिषद् के उद्देश्य, संविधान, नियमावली और कार्यशाला की उपयोगिता और शाखा संचालन पद्वति के बारे में बताया। साथ ही कहा की हमे अपनी शाखा में किस प्रकार से कार्य करना चाहिए अपनी शाखाओं के स्तर पर भी कार्यशाला का आवाहन करे।
क्षेत्रीय महासचिव अनुप अग्रवाल ने बताया कि शाखा का निर्माण शाखा का विस्तार सदस्यता वृद्धि कैसे करे और जन कल्याण निधि के अंतर्गत विकास रत्न, विकास मित्र किस प्रकार बनाए। इससे प्रेरित होकर विवेकानन्द शाखा के सदस्य एवम प्रांतीय कार्यशाला के संयोजक सतीश जैन ने प्रांतीय अध्यक्ष को एक निश्चित राशि का चेक भेट कर भारत विकास परिषद् मध्य भारत उत्तर प्रांत का विकास रत्न बने। उन्हें शाल और श्री फल देकर सम्मानित किया सभी ने उनको बधाई दी।
इस अवसर पर महिला सहभागिता प्रमुख नेशनल प्रोजेक्ट मेंबर सुश्री संदीप मल्होत्रा ने महिलाओं के लिए अपने विचार रखे इंदौर से पधारे संकल्प प्रकल्प के मंत्री मनीष बिसानी ने बताया की हम सम्पर्क कैसे बढ़ाएं। इसी प्रकार संस्कार प्रकल्प में सुरेन्द्र प्रधान, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रचना गोयल, ज्योति गुप्ता, नेत्रदान संयोजक डाक्टर अनिल शर्मा, अमित जैन आदि ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में प्रांत द्वारा दो नई शाखाएं खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम संचालन सतीश जैन ने किया।
प्रांतीय कार्यशाला ग्वालियर विवेकानन्द शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमे शाखा से जेसी गोयल, योगेश सिंघल, मयंक गर्ग, सतीश जैन, प्रो ओमप्रकाश बुधौलिया, सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मनीष बिसानी, डाक्टर सुरेन्द्र प्रधान, अमित जैन, अरुण डागा, नीरज जैन तथा सभी क्षेत्रीय एवं नेशनल प्रोजेक्ट मेंबर्स प्रांतीय संयोजक, शाखा पीएसटी आदि उपस्थिति रहे। कार्यशाला का समापन नीरज जैन के द्वारा आभार एवम् राष्ट्र गांन के साथ किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









