4 जून को प्रात:8 बजे से मतगणना, सभी तैयारियां पूर्ण
Jun 03 2024
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की मतगणना 4 जून को प्रात:8 बजे से होगी। मतगणना दिवस को प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम प्रात: 6:30 बजे खोले जायेंगे। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि डाक मत पत्रों एवं ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती प्रात: 8 बजे शुरू होगी। डाक मत पत्रों की गिनती के लिये अलग से कक्ष निर्धारित किया गया है।
ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में शामिल शिवपुरी जिले के करैरा व पोहरी विधानसभा क्षेत्र के डाक मत पत्रों की निगती भी ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज में होगी।
कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुता इंतजाम रहेंगे। लगभग एक हजार जवान मतगणना केन्द्र एवं उसके आसपास तैनात रहेंगे। बगैर प्रवेश पत्र के किसी को भी मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के प्रवेश द्वार पर हर व्यति की बारीकी से जांच की जायेगी। अधिकृत प्राधिकार पत्र के साथ-साथ अपना कोई फोटो आईडी कार्ड साथ में लाने के लिये भी कहा गया है। हर विधानसभा क्षेत्र के गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश पत्र के रंग अलग-अलग होंगे।
ग्वालियर ग्रामीण के लिये गुलाबी रंग, ग्वालियर के लिये हरा, ग्वालियर पूर्व के लिये लाल, ग्वालियर दक्षिण के लिये नीला, भितरवार के लिये बैगनी व डबरा विधानसभा क्षेत्र के लिये पीले रंग के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
मीडिया कर्मी, अधिकारी-कर्मचारी यहां से करेंगे प्रवेश
मीडिया प्रतिनिधिगण एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी जीवायएमसी मैदान में अपने चार पहिया वाहन पार्क करने के बाद अचलेश्वर मंदिर वाले प्रवेश द्वार से गणना परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। सभी अयर्थी, निर्वाचन व गणना अभिकर्ता, शासकीय सेवक व मीडिया प्रतिनिधिगण कटोराताल थीम रोड़ के फुटपाथ पर अपने दुपहिया वाहन पार्क कर सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









