नील गाय कुंआ में गिरी, वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला

Jun 03 2024

ग्वालियर। उटीला थाना क्षेत्रान्तर्गत एक नील गाय भीषण गर्मी के कारण एक नील गाय विचरण करते-करते सूखे कुंए में गिर गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर गाय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू करते हुए वन विभाग की टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला भी मौके पर पहुंच गया और दमकल विभाग का अमला भी नील गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंच गया। 
बताया जाता है कि पानी की तलाश में भटकते-भटकते यह नील गाय कुंए तक पहुंच गई। कुंए में गिरने से गाय को चोटें भी आईं हैं जिसका उपचार वन विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग और दमकल अमले ने गाय कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल गाय का उपचार चल रहा है।