बेजुबान पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था करना हमारा नैतिक धर्म:मधु भार्गव

Jun 03 2024

ग्वालियर। गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना हमारा नैतिक धर्म और कर्म है। इसलिए हम सबको गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए अपने घरों की छतों पर, अपने कार्य क्षेत्र पर पानी के सकोरे व दाने की व्यवस्था करनी चाहिए। यह बात परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने सिरोल रोड स्थित मॉडल टाउन में बेजुबान पक्षियों के लिए कॉलोनीवासियों को सकोरे वितरण करते हुए संघ के सदस्यों के साथ कही। 
श्रीमती भार्गव ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति के अनुसार आचरण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम भीषण गर्मी में अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं लेकिन अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। इसलिए सभी लोग अपने घरों की छत पर बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी अवश्य रखें। संघ द्वारा कॉलोनीवासियों को निशुल्क सकोरे के साथ दाना वितरित किए। 
इस मौके पर साधना शर्मा, शिवानी शर्मा, गीता शर्मा, ज्योति शर्मा, गीता शर्मा, शोभा गुप्ता, अर्चना शर्मा, रीना भदौरिया आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।