अपराधों पर नियंत्रण और लंबित मामलों का समय सीमा में निराकरण करें:प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
Jun 03 2024
ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ग्वालियर पहुंचीं और जोन के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना तथा अशोकनगर के लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली।
सिटी सेंटर स्थित ग्वालियर आईजी के कार्यालय में आयोजित बैठक में आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह, शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौर, गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा तथा अशोकनगर के एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर उपस्थित रहे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सभी एसपियों को महिला संबंधी अपराधों का समयसीमा में निकाल करने के साथ ही उनके मामलों में सहानुभूतिपूर्वक त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों पर की जाने वाली प्रभावी कार्रवाई के संबंध में भी पुलिस अधीक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता होना चाहिए।
समीक्षा बैठक में जोन की पूरी जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने वर्ष 2022, 2023 और वर्ष 2024 में अब तक हुए अपराधों और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तुलनात्मक समीक्षा भी की। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि किसी भी हालत में जोन में अपराध पर नियंत्रण रहे और विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो।
वहीं महिलाओं और बच्चों के साथ घटित अपराधों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाओं, बच्चों, एससी/एसटी और कमजोर वर्ग की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी पुलिस अधिकारी इनके साथ होने वाले अपराधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। बैठक में एडीजीपी महिला सुरक्षा ने जोन के थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी भी ली।
उन्होंने थानों में शौचालय की उचित व्यवस्था कराने के साथ ही महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को अधिक से अधिक फील्ड ड्यूटी में लगाने के लिए भी निर्देशित किया। नवीन कानून के संबंध में उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









