नौतपा का आठवां दिन पारा 46 डिग्री,12 साल बाद मई की सबसे गर्म विदाई
Jun 01 2024
ग्वालियर। नौतपा पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। नौतपा के आठवें दिन की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई है। सुबह से लू चल रही है। सुबह 8.30 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। दोपहर 2.30 बजे अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा है। दिन में तेज गर्मी व धूप से सडक़ों पर सन्नाटा पसर गया।
शाम के समय आंधी के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी मौसम विभाग ने दी थी। लेकिन सिर्फ बादल ही छाए रहे। नौतपा के आठवें दिन तापमान 45.6 डिग्री रहेगा। इससे पहले मई का महिला 12 साल में सबसे गर्म विदा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि ग्वालियर में 25 जून तक मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक अब उमस लोगों को परेशान करेगी और चिपचिपाहट वाली गर्मी बढ़ेगी।
12 साल में सबसे गर्म गुजरा मई का आखिरी दिन
राजस्थान से गर्म हवा अंचल की ओर आ रही हैं। इसके चलते लगातार 7 दिन से ग्वालियर लू की चपेट में हैं। नौतपा के सातवें दिन भी लू चलने के कारण 12 साल बाद 31 मई की सबसे गर्म विदाई हुई है। इससे पहले 31 मई 2012 को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि 31 मई 2019 को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे अब हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर दक्षिण-पश्चिमी होगा। जिसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान लू से राहत मिल जाएगी। साथ ही शनिवार को ग्वालियर अंचल में आंधी व बूंदाबांदी की संभावना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









