दो घंटे फ्लैट में बंद रहे 100 वर्ष की मां समेत दो बुजुर्ग, पड़ोसियों ने बचाई जान

Jun 01 2024

ग्वालियर। सांई कृपा अपार्टमेंट के एक फ्लैट के गेट नहीं खुलने के कारण फ्लैट के अंदर मौजूद तीन बुजुर्ग लोगों की हालत खराब हो गयी। किसी प्रकार पड़ोसियों की सूझबूझ के चलते दो घटे की मशकक्त के बाद एक युवक ने सीढ़ी लगाकर पिछली खिडकी से अंदर घुस कर ताला खेालकर लोगों की जान बचाई। इस हादसे में घर के मुखिया बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े मिले जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांई कृपा अपार्टमेंट जयसिंह स्कूल के पीछे गाढ़वे की गोठ माधवगंज में फ्लैट का लॉक अंदर से बंद होकर रह गया। दरवाजा किसी प्रकार से नहीं खुल पाने के कारण फ्लैट के अंदर तीन बुजुर्ग फंस कर रह गए। बाद में पड़ोसियों की सूझ-बूझ से मौके पर पुलिस को बुलाकर कर दरवाजा तोडऩे का प्रयास किया गया। लेकिन दरवाजा टूटा नहीं।
फ्लैट में खिडक़ी से अंदर पहुंचा युवक
घर में 100 वर्ष की बुजुर्ग महिला और उसके परिजन अंदर बंद होने पर मदद की गुहार लगाते रहे। लगभग दो घंटे तक घर बंद रहने से उनकी हालत खराब हो गई। जब पड़ोसियों को लगा कि मामला गंभीर हो सकता है तो पास ही में रहने वाला एक युवक सीढ़ी लगाकर पिछली खिडक़ी से अंदर घुसा, जिसने ताला खोला।
जिस समय ताला खोला गया उस समय घर के बुजुर्ग कृपाराम बाथरूम के अंदर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया वहीं दो बुजुर्ग महिलाएं पलंग पर लेटी मिलीं। बताया गया है कि फ्लैट में मां-बहन अपनी मां के साथ रहते है। अपार्टमेंट में 100 वर्ष की मां दया एवं बहन शीला लडक़ानी चलने-फिरने में असमर्थ हैं। कृपाराम सभी काम करते थे वह बाथरूम में अचेत मिले। यह पड़ोसियों की सूझबूझ रही कि तीन बुजुर्ग लोगों की जान बच गई।